सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने हाथों से उन्हें जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनम जी से आग्रह किया कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द-से-जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा;”मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द-से-जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कैबिनेट बैठक में और कड़े फैसले लिए जाएंगे।


