Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा के बस अड्डों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगें, इलेक्ट्रिक बसों के...

हरियाणा के बस अड्डों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगें, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होंगे स्थापित

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के बस अड्डों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगें ताकि बस अडडों पर पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही, राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की जाएगी इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगें। विज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बस अड्डों पर सोलर पावर पैनल लगाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है ताकि बस अडडों पर पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार, बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो सकें। इसी प्रकार, राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी इसलिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे और इस प्रकार एक चार्जिंग स्टेशन अम्बाला कैंट के बस स्टैंड में स्थापित किया जाएगा।

ओवैसी पर विज का तंज- कहा, भाई जान अपना मानसिक संतुलन खो चुके है

विज ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 का विरोध दो तरह के लोग कर रहे हैं, एक जिन्होंने जमीनें दबा रखी है और दूसरा जिन्हें कानून की समझ नहीं है कि आखिर कानून में बदलाव क्या हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा विधेयक पर सवाल उठाने की बात पर विज ने कहा कि ओवैसी भाई जान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह विधेयक संसद में कानून के अनुसार पारित हुआ है। सभी कानून लोकसभा बनाती है जिसमें सभी को बोलने का अवसर दिया जाता है। इसे न मानना भी संसद की अवमानना है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का इलाज चुनाव में जनता करेगी : विज

विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ रहा है। अब इसका इलाज अब वहां की जनता करेगी, जब भी चुनाव होंगे ममता बनर्जी को ऐसे ही उखाड़कर फेंकेगी जैसे केजरीवाल को उखाड़कर फेंका गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular