Saturday, April 19, 2025
Homeस्वास्थ्यक्या आप भी रात 11 बजे के बाद सोते हैं? अगर हां...

क्या आप भी रात 11 बजे के बाद सोते हैं? अगर हां तो हो जाओ सावधान, हो सकती है कई समस्याएं

आजकल लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ गए हैं। इनमें से एक बदलाव है रात में देर तक जागने का। अगर आप भी रात में 11 बजे के बाद सोते हैं तो इससे आप बहुत सी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं कि रात में 11 बजे के बाद सोने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है।

कम नींद से हो सकती है कई तरह की समस्याएं

एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के पास मोबाइल फोन है। लोग मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और दिनभर उसी में लगे रहते हैं, जिससे कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है नींद की कमी, दरअसल अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

इससे आप दिनभर खुश और ऊर्जावान बने रहेंगे। अच्छी नींद हमारे दिमाग और शरीर को ठीक करने और डिटॉक्स करने में मदद करती है। अच्छी नींद से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर आप 11 बजे के बाद सोते हैं, तो आपके शरीर का बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब हो सकता है, जिससे गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिलती। इससे सुबह उठने पर थकान और सुस्ती महसूस होती है। इसके अलावा देर से सोने से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है।

देर रात तक जागने से स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ सकती है, क्योंकि ब्रेन को सही समय पर आराम नहीं मिलता। इससे मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी हो सकती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जनरल मेडिकल साइंस के अनुसार, नॉर्मली सूर्य और अंधेरे कई प्रतिक्रिया के रूप में यह रिदम 24 घंटे का चक्र चलाती है, लेकिन लेट नाइट सोने से यह सर्कल डिस्टर्ब हो जाता है।

देर से सोने से बढ़ता है वजन

कई शोध कहते हैं कि देर रात तक जागने वाले लोग अक्सर अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा इसका असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। इससे एनर्जी लेवल और पाचन कमजोर होता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि देर रात तक सोने से न सिर्फ काम पर असर पड़ता है, बल्कि देर रात तक जागने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। देर रात सोने से प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है और आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं.

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular