Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकछह लाख की आबादी को मिलेगी बिजली कटों से राहत, बदली जाएगी...

छह लाख की आबादी को मिलेगी बिजली कटों से राहत, बदली जाएगी जर्जर तारें

गरिमा टाइम्स न्यूज. रोहतक। संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के तहत शहर में बिजली की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए पहले से लगी हुई केबल और तारों को बदला जाएगा। इसके बाद उच्च क्षमता की केबल और तारें लगाई जाएंगी। आचार संहिता से पहले 86 करोड रुपये टेंडर जारी हो चुका है। इस टेंडर के तहत शहर में पांच प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इससे आने वाले गर्मी के सीजन में आमजन को बिजली कटो व लोड से काफी राहत मिलेगी। इससे शहर समेत गांव में निरंतर बिजली प्रदान की जाएगी।

इसके लिए आचार संहिता से पहले ही कंपनी को लगभग 86 करोड़ का टेंडर दे दिया गया था। जरूरी फुट सर्वे करने के बाद इसी महीने इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। शहरी एरिया के 71 फीडर पर ये काम किए जाएंगे, जिसमें मुख्य रूप से निम्न प्रकार की केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। अगर बात की जाए तो गर्मी के सीजन में शहर समेत गांव की लगभग एक लाख से ज्यादा शिकायतें लोड की वजह से लाइट जाने की रही है। इनसे अलग लोड बढऩे व फ्यूज उडऩे जैसी शिकायतें भी लगातार आती रही है। लेकिन अब यह कार्य सुचारू रूप से जारी है। ताकि छह महीने में इस काम को पूरा किया जा सके।

470 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा

इसके साथ जरूरत की जगह पर नए पोल लगाने और 470 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ा कर उनको 200 केवीए की क्षमता से बदलने का कार्य किया जाएगा। इसी महीने इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। शहरी एरिया के 71 फीडर पर ये काम किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से निम्न प्रकार की केबल बदलने का कार्य किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular