Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकहालात ए रोहतक अनाज मंडी : दो बाथरूमों पर ताले, पानी के...

हालात ए रोहतक अनाज मंडी : दो बाथरूमों पर ताले, पानी के वाटर कूलर खराब, किसान परेशान

गरिमा टाइम्स न्यूज. रोहतक। इस सीजन मंडी में किसान धान लेकर आना शुरू हो गए है। लेकिन मंडी के हालातों में अभी तक कोई सुधार नहीं है। जबकि मंडी में आवक को देखते हुए मुख्यालय से धान की खरीद के आदेश तक हो चुके है। लेकिन किसान मंडी में नमीयुक्त धान लेकर पहुंच रहे है। फिलहाल किसान मंडी में धान को सूखा रहे है। ताकि ब्रिकी के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

गरिमा टाइम्स ने रिपोर्टर ने मंडी का दौरा किया तो मंडी में बने दो बाथरूमों के ताले लगे मिले। एक बाथरूम के पास कूडा करकट तक पड़ा हुआ है। ऐसे में जैसे ही धान की आवक ज्यादा हुई तो किसानों को अन्य सुविधा लेने के लिए काफी परेशान होना पड़ेगा। वहीं वाटर कूलर काफी पुराना हो चुका है। वह पानी की सप्लाई तो कर रहा है। लेकिन पानी को ठंडा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में किसानों को नार्मल पानी पीना पड़ रहा है। उन्हें ठंडा पानी पीने के लिए दुकानों से पानी की ठंडी बोतलें खरीदनी पड़ रही है। लेकिन विभाग इन समस्याओं का समाधान नहीं करवा पा रहा है।

76000 हेक्टेयर में धान की बिजाई

खरीफ सीजन में इस बार धान की 76000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बिजाई है। किसानों ने इस वर्ष भी धान की फसल को तवज्जो दी है। 7120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा है। पिछले वर्ष 77221 हेक्टेयर में धान की बिजाई और 7300 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया था।

मंडी में 10 के बाद फसल आने की उम्मीद
सरकार की ओर से फसल खरीद के लिए 1 अक्तूबर का समय निर्धारित किया गया था। मंडी प्रशासन की माने तो जिले में फसल कटाई में कुछ समय लगेगा। ऐसे में बिक्री के लिए फसल 10 अक्तूबर तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ही मंडी में रौनक आएगी।

कैंटीन भी होगी चालू

अनाज मंडी में फसल की खरीद के साथ किसानों के आराम व खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उन्हें फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसानों को भोजन मुहैया कराने के लिए मंडी परिसर में ही कैंटीन शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

बंदोबस्त दुरुस्त कर दिए जाएंगे

मंडी में फसल खरीद की तैयारी की जा रही है। खरीद शुरू होने से पहले सभी बंदोबस्त दुरुस्त कर दिए जाएंगे। जहां कमी है, उसे भी दूर किया जाएगा। साफ व्यवस्था व शौचालयों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।– देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular