Friday, October 4, 2024
Homeदेशमतदान के पहले BJP को झटका : पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस...

मतदान के पहले BJP को झटका : पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल

Haryana Chunav 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दो दिन पहले भाजपा को झटका देकर पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

बता दें कि तंवर ने अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह साल 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद भी रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular