Tuesday, September 23, 2025
Homeधर्म / ज्योतिषShardiya Navratri : धूमधाम से हुई शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत, रोहतक...

Shardiya Navratri : धूमधाम से हुई शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत, रोहतक में मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

रोहतक : शारदीय नवरात्रि पर्व की सोमवार से शुरुआत हो चुकी है। मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रूप से रंगबिरंगें फूलों और रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

वहीं माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां गायत्री जी के सानिध्य में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का महापर्व शारदीय नवरात्रि महोत्सव आज धूमधाम से आरंभ हुए जो एक अक्टूबर तक चलेंगे । सामान्यतः नवरात्रि नौ दिन की पूजा होती है, लेकिन इस बार तिथि बढ़ने के कारण यह 10 दिन तक पूजा अर्चना होगी। निरंतर दस दिन तक चौबीस घंटे माँ की अखंड ज्योत जलेगी, अखंड पाठ होगा। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी ।

गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने सोमवार को माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना श्रद्धा से आरंभ की। साध्वी मानेश्वरी देवी ने विधिनुसार व मंत्रोच्चारण के साथ माँ दुर्गा के दरबार में प्रात: 8 बजे शुभ मुहुर्त अनुसार कलश स्थापना व खेतरी बीजी। तत्पश्चात अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई ।

उन्होंने कहा कि  प्रतिदिन सायं 4 से 6 दुर्गा स्तुति का पाठ और साध्वी जी के प्रवचन होंगे। भक्तजन अखंड ज्योत के दर्शन प्रात: और सायं भक्तिभाव फिर करेंगे। तत्पश्चात सत्संग, आरती तथा पंडित अशोक शर्मा द्वरा प्रसाद वितरित हुआ।  मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा भक्तों ने नारियल की भेंट, लाल चुनरियां ओढ़ाकर, जल, गंगाजल, फूल-मालाओं, फल-फ्रूट, चंदन, पान सुपारी से मां की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की मंगलकामनाएं मांगी और मां के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं में नवरात्र महोत्सव का काफी उत्साह था। मंदिर परिसर जय माता दी और जय माँ जगदंबे के जयकारों से गूंज उठा और मां के भजनों पर नाचते-गाते हुए भक्ति के रस में डूबे नजर आए। माँ का दरबार, मंदिर और देवी देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षित रंगबिरंगी लाइटों से सजाई गई थी।

सुख-समृद्धि की प्रतीक है मां शैलपुत्री : साध्वी मानेश्वरी देवी गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने प्रवचन देते हुए कहा कि मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। शैल का अर्थ है पत्थर या पहाड़। मां शैलपुत्री की कथा का श्रवण करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में उनके नाम की तरह स्थिरता बनी रहती है, जीवन में अडिग रहकर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। मां का वाहन वृषभ (बैल) है और मां शैलपुत्री पर्यावरण एवं प्रकृति संतुलन का प्रतीक मानी जाती है। माता इतनी दयालु हैं कि वह निरंतर भक्तों का कल्याण करती हैं। वह अपने भक्तों को निरंतर अपनी कृपा से निहाल करती रहती हैं।

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर नवरात्र महोत्सव में सोमवार को परमपूज्या साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तजन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हुए।

RELATED NEWS

Most Popular