Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणाशर्मनाक! कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर भतीजे ने चाची के साथ किया...

शर्मनाक! कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर भतीजे ने चाची के साथ किया दुष्कर्म

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

आरोपी युवक ने अपने दोस्त को भी अपनी चाची के घर भेजा। जहां आरोपी के दोस्त ने भी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 2015 में शादी हुई थी। उसका पति उत्तराखंड की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और वहीं रहता था। उसके पति का भतीजा उनके घर पर आने जाने लगा।

एक दिन वह घर पर अकेली थी। सुबह दस बजे उसके पति का भतीजा उसके घर आया और उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसके भतीजे ने उसके साथ गलत काम किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular