Wednesday, August 12, 2026
Homeदिल्लीहरियाणा में कड़ाके की सर्दी: आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में...

हरियाणा में कड़ाके की सर्दी: आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आएगी और गिरावट, जानें-लेटेस्ट मौसम अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह हरियाणा के रोहतक समेत कई जिलों में धुध और शीतलहर का प्रकोप दिखाई दिया।

वहीं उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे शीत लहर से गंभीर शीत लहर और कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। वहीं हवाएं शांत बनीं रहीं तो सुबह के धंटो में धुंध कोहरा देखने को मिलेगा। क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा 20 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी भारत में हाड़ कंपा देने वाली भीषण ठंड अपने चरम अवस्था पर बनीं हुई है। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। जब यह मौसम प्रणाली मैदानी राज्यों से आगे निकल जाएगी हवाओं की दिशा उत्तरी बर्फीली सर्द होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड अपने तेवरों को को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular