Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकसावन शिवरात्रि : रोहतक में भोले तेरी बम-बम के जयकारों के साथ...

सावन शिवरात्रि : रोहतक में भोले तेरी बम-बम के जयकारों के साथ भक्तों ने किया शिव मंदिरों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक

रोहतक : सावन शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को रोहतक जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे। कांवड़ियों ने मंदिरों में रात 12 से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू कर दिया था।

वहीं माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गुरुमां गायत्री जी के सानिध्य में शुक्रवार को सावन माह की शिवरात्रि पर्व धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। गद्दीनशीन संचालिका साध्वी मानेश्वरी देवी ने भक्तों संग शिवलिंग पर महामृत्युंजय मंत्र जाप, मंत्रोच्चारण तथा विधि-विधानुसार बोले तेरी बम बम बम बोले और ओउम नम: शिवाय के जयघोषों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। प्रात: काल से ही शिवभक्तों ने शिवलिंग पर कच्चा दूध, धतुरा, भांग, दही, बादाम, गंगाजल, तुतली व बेल के पत्तों, फल-फ्रूट, फल से भगवान शिव की पूजा अर्चना करके सुख-समृद्धि की कामनाएं की। शिवभक्तों ने हरिद्वार से लाई कावड़ का पूजन कर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।

शिवजी को पाने के लिए माता पार्वती ने की घोर तपस्या : साध्वी मानेश्वरी देवी

शिवरात्रि पर्व पर प्रवचन देते हुए साध्वी मानेश्वरी देवी ने कहा कि शिव पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में एक है। 18 पुराणों की सूची में यह चौथे नंबर पर है। साथ ही शिव पुराण में भगवान शिव और माता पार्वती की गाथा के बारे में भी बतलाया गया है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव जी को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने वर्षों तप किए और व्रत रखे था, लेकिन शिव पुराण में उस समय पर वर्णन किया गया है, जब पार्वती जी के कठोर तप से भी भगवान शिव प्रकट नहीं हुए और पार्वती जी की तपस्या से पूरा संसार संतप्त हो उठा था। उन्होंने बताया कि तब नारदजी से पंचाक्षर मंत्र लेकर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पार्वती जी ने घोर तपस्या शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो दुखी न हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि हम भगवान का स्मरण करना ही छोड़ दें। भगवान का नाम स्मरण करने मात्र से हर एक विषम परिस्थिति को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular