Thursday, December 18, 2025
Homeधर्म / ज्योतिषसावन शिवरात्रि : शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़...

सावन शिवरात्रि : शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ , चारों ओर बम-बम भोले के गूंज रहे जयकारे

पूरे देशभर में सावन शिवरात्रि के पावन उपलक्ष पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों में चारों ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं । इसके साथ ही भक्तों के लिए मंदिरों को सजाया गया है। जिसके बाद लोगों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर बेलपत्र, दूध, दही, फल के साथ जलाभिषेक किया।

हिंदू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान भोलेनाश को समर्पित सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कांवड़िए शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हैं। जिसके चलते आज देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ नजर आ रही है।

RELATED NEWS

Most Popular