Sunday, November 16, 2025
Homeपंजाबमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के सरपंचों ने की मुलाकात, रखीं...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के सरपंचों ने की मुलाकात, रखीं कई मांगें

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंच मिलने पहुंचे।

इस दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बड़े धैर्य से सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया।

सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते। हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं।

सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपये भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्यौता दिया।

RELATED NEWS

Most Popular