Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा , बैठक...

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा , बैठक में हड़ताल करने का किया ऐलान

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनका शोषण करने की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो के लिए अलग पोर्टल बनाकर अलग से वेतन निर्धारित कर समाज की मुख्य धारा से अलग करने का षड्यंत्र रचा है । भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी की नही की नियमित भर्ती वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी कर ने के बाद भी पक्का नहीं किया ।

आज नगर निगम रोहतक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया ने कहा कि सरकार ने संघ के साथ 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को किए गए समझौतों में मानी गई मांगों के या तो पत्र जारी नहीं किया और यदि पत्र जारी कर दिए तो उनको लागू नहीं किया सरकार के इस उपेक्षाकृत रवैया से प्रदेश के पालिका कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। यदि निकाय मंत्री कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं करते हैं तो संघ राज्य कमेटी की बैठक कर हड़ताल जैसा बडा आंदोलन का ऐलान करेगा।

इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस वार्ताएं कर सरकार के दलित सफाई कर्मचारी विरोधी चेहरे को प्रेस के माध्यम से जनता में बेनकाब करेगा संघ। सरकार ने 20 जून तक मांगो का समाधान नही किया तो नपा0 कर्म0 संघ 21 जुलाई को रोहतक में राज स्तरीय विशाल कार्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर राज्य व्यापी बड़े आन्दोलन की घोषणा करेगा।

उनके साथ वार्ता में राज्य संगठन कर्ता राजपाल नगर निगम रोहतक यूनियन के प्रधान संजय बिड़लान सचिव श्रवण बहोत जिला प्रधान अनिल कांगड़ा संजय जिघाल केशियर विक्की बिड़लान क्लानोर इकाई के प्रधान सदानंद बागड़ी सरक्षक मुन्नू चावरिया sks जिला के उप प्रधान राजेश बागड़ी भी मौजूद रहे।

उठाई ये मांगे

  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित वर्क आउट सोर्स ऑपरेशनल मेंटेनेंस के ठेकों को समाप्त करो,
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम पार्ट 2 पार्ट 1 दैनिक वेतन भोगी व अन्य सभी तृतीय आवश्यक श्रेणी के कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का पक्का करो,
  • क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करो रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करो,
  • सभी कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दो,
  • पुरानी पेंशन बहाल करो,
  • बेलदार माली ड्राइवर अन्य सभी फोर्थ क्लास कर्मचारियों को तेल साबुन दिया जाए ,
  • जोखिम भत्ता 5 हजार रुपये लागू करो
  • सभी कच्चे सफाई कर्मियों व सीवर कर्मचारियों का वेतन 26 हजार किया जाए सालाना 5 प्रतिशत की वृद्धि लागू करो तथा सभी प्रकार के भत्तों का लाभ दो , अन्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भांति पात्र सफाई व सीवर कर्मचारियों को भी तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति किया जाए।
  • सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति किया जाए सफाई
  • सफाई सीवर कर्मचारियो, सफाई दरोगा, हैड सीवर मैन, सहायक सफाई निरीक्षक सफाई निरीक्षक पुलिस सफाई निरीक्षक की पद सृजित किए जाएं,
  • फायर के अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए,
  • फायर ऑपरेटर के सरजीत पदों पर फायर ड्राइवर एवं फायरमैनो को समायोजित किया जाए .
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular