Wednesday, May 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकसांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन कोच बने अध्यक्ष, 687...

सांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन कोच बने अध्यक्ष, 687 वोटों से जीते

रोहतक : सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव की प्रक्रिया परिणाम घोषित करने के साथ ही शांतिपूर्वक संपन्न हुई। भाजपा के प्रधान पद के उम्मीदवार प्रवीन ने 4391 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता, नगर पालिका के सामान्य पर्यवेक्षक एवं रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगर पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी व सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार तथा प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रोंग रूम खोला गया तथा मतगणना संपन्न होने के उपरांत ईवीएम व चुनाव सामग्री को स्ट्रोंग रूम में बंद कर स्ट्रोंग रूम को सील किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य पर्यवेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव प्रत्याशियों की उपस्थिति में खोला गया ईवीएम स्ट्रोंग रूम
जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य पर्यवेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव प्रत्याशियों की उपस्थिति में खोला गया ईवीएम स्ट्रोंग रूम
इससेपूर्व सांपला स्थित उपमंडलाधीश कार्यालय में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता, नगर पालिका के सामान्य पर्यवेक्षक एवं रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक एएसपी फैसल खान, नगर पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी व सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार की मौजूदगी में मतगणना स्टाफ की अंतिम रेंडोमाइजेशन की गई, जिसमें मतगणना स्टाफ को टेबल अलॉट की गई।

सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव की मतगणना का कार्य सांपला स्थित तहसील कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र के हॉल में किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक एएसपी फैसल खान, रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार, खर्च पर्यवेक्षक हनीश गुप्ता तथा चुनाव प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों की उपस्थिति में सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हुई।

अंकिता पुवार ने कहा कि मतगणना के लिए 8 टेबल लगाई गई थी तथा प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर एवं एक मतगणना सहायक तैनात किया गया था। सुबह 8 बजे प्रधान पद के लिए मतगणना शुरू हुई तथा दो राउंड में प्रधान पद की मतगणना संपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने प्रधान पद के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि मतगणना के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीन ने 4391 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित को 687 मतों से पराजित किया।

16 वार्डों में कौन-कौन जीता?

अंकिता पुवार ने कहा कि मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, वार्ड नंबर एक से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन लाल, वार्ड नंबर दो से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित, वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी महेश (निर्विरोध), वार्ड नंबर 4 निर्दलीय प्रत्याशी अनीश, वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी सनील, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी विकास, वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय प्रत्याशी पिंकी देवी, वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित, वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी अजीत, वार्ड नंबर 10 भाजपा प्रत्याशी मिनाक्षी, वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी रविका, वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी मनीष, वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी आरती, वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा कुमारी, वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय प्रत्याशी सोनीया एवं वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी अश्वनी विजयी घोषित किए गए है।

इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु विशाल सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकुंद तंवर, तहसीलदार गुलाब सिंह, चुनाव तहसीलदार सरला सहित अन्य संबंधित अधिकारी व प्रत्याशी मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular