Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में अच्छा कार्य करने वाले सफाई सैनिकों को प्रशंसा पत्र देकर...

रोहतक में अच्छा कार्य करने वाले सफाई सैनिकों को प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित

रोहतक: नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है जिसमें अहम भूमिका सफाई सैनिकों की है जोकि प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक सफाई कार्य करते है। पूर्व में सफाई शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सफाई कर्मचारियो में भी एक प्रतियोगिता करवाई जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियो को सम्मानित किया जाए क्योकि ऐसा करने से उनका मनोबल बढता है तथा अन्य कर्मचारी भी और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करेंगें।

प्रत्येक सहायक सफाई निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में से एक-एक सफाई कर्मचारी कृष्ण पुत्र पृथवी, माहलो पत्नी जसवंत, कृष्ण पुत्र बलबीर, सुषमा पत्नी सतीष, सुरेन्द्र पुत्र  रधबीर, विरेन्द्र पुत्र रोहताष, अमोद पुत्र शेरा को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त नगर निगम की सफाई शाखा की टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि गंदगी फैलाने वालो पर निरंतर कार्यवाही करते हुए चालान किए जाएंगे।

आयुक्त डॉ शर्मा ने बताया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा भी अतिक्रमण हटवाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। टीम द्वारा गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, अम्बेडकर चौक, सुभाष रोड़ इत्यादि स्थानो से अवैध रूप से लगाये गये बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular