Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम कार्यालय में मचा हड़कंप, CM फ्लाइंग ने मारी रेड,...

रोहतक नगर निगम कार्यालय में मचा हड़कंप, CM फ्लाइंग ने मारी रेड, कई मिले नदारद

- Advertisment -

सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय खुलने के समय पर पहुंची, ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति का भी पता लग सके। गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक नगर निगम कार्यालय में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक कार्यालय खुलते ही CM फ्लाइंग ने रेड की। सीएम फ्लाइंग की रेड मारने पर कई कर्मचारी गैर हाजिर भी मिले। वहीं निगम कार्यालय में पहुंचे लोगों से भी फीडबैक लिया। सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय खुलने के समय पर पहुंची, ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति का भी पता लग सके। गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम कार्यालय में छापेमारी करते हुए सीएम फ्लाइंग

छापेमारी के दौरान नगर निगम कार्यालय में पहुंची सीएम फ्लाइंग ने निगम के रिकार्ड की भी जांच की। सीएम फ्लाइंग की रेड के कारण नगर निगम में हड़कंप मच गया। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने वहां पहुंचने वाले लोगों से भी बातचीत की। ताकि यह पता लग सके कि यहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है या नहीं। काफी लोग ऐसे मिले जिनके कार्य समय पर नहीं हो पाए।

सीएम फ्लाइंग फ्लाइंग पिछले काफी समय से छापेमारी अभियान चला रही है। खासकर पब्लिक डिलिंग वाले विभागों पर छापेमारी करके लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। इससे पहले पटवारखाने व समाज कल्याण आदि विभागों में भी छापेमारी कर चुकी है। जिससे कि वहां पर आने वाले लोगों के काम समय पर बनें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular