Monday, May 20, 2024
Homeदेश1 जनवरी को आएगा 1000 रुपये का नया नोट, बंद हो जाएंगे...

1 जनवरी को आएगा 1000 रुपये का नया नोट, बंद हो जाएंगे 2000 रुपये का नोट, जानें सच

- Advertisment -
- Advertisment -

बाजार में 2000 रुपये के नोट इन दिनों आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं तो क्या अब ये नोट बंद होने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं। मैसेज में आगे कहा गया है कि 1 जनवरी 2023 से सरकार द्वारा 2000 रुपये के नोट भी बंद कर दिए जाएंगे।

भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेकर PIB Fact Check वायरल हो रहे मैसेज की जांच की। पीआईबी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में दावा किया जा रहा कि 1 जनवरी से 1 हजार का नया नोट आने वाले हैं और 2 हजार के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। यह वास्तव में फर्जी खबर है। पीआईबी ने लोगों से इस तरह के भ्रामक संदेशों को फॉरवर्ड नहीं करने का भी आग्रह किया है। पीआईबी समय-समय पर सलाह देता है कि लोगों को वायरल संदेश के रूप में भेजे जा रहे ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

फेक खबरों की जांच कैसे करें
यदि आपको ऐसा कोई संदेहास्पद संदेश मिलता है, तो आप हमेशा इसकी सत्यता को जान सकते हैं और जांच सकते हैं कि समाचार वास्तविक है या यह नकली समाचार है। इसके लिए आपको https://factcheck.pib.gov.in पर मैसेज करना होगा। वैकल्पिक रूप से आप तथ्य की जांच के लिए +918799711259 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। आप अपना संदेश [email protected] पर भी भेज सकते हैं। फैक्ट चेक की जानकारी https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular