Monday, July 1, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक का जवान गुजरात में शहीद : पार्थिव शरीर घर पहुंचा, सैनिक...

रोहतक का जवान गुजरात में शहीद : पार्थिव शरीर घर पहुंचा, सैनिक सम्मान ने साथ अंतिम विदाई

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी निवासी 28 वर्षीय मोहित कलकल गुजरात में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जैसे ही खबर गांव पहुंची शोक की लहर दौड़ गई।

गुरुवार को पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया। इस दौरान मां, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसने भी ये मंजर देखा वो भावुक हुए बिना नहीं रह सका। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित गुजरात के वडोदरा में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उनकी की नस फट गई। जिसके बाद साथियों ने उन्हें संभाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां दो दिन भर्ती रहने के बाद उनका निधन हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहित बचपन से ही बेहद होनहार थे। करीब 10 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह आर्मी की 25 यूनिट वर्कशॉप में हवलदार के पद पर तैनात थे। मोहित की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी उसकी 3 वर्ष की एक बेटी है। मोहित के पिता हरज्ञान भी आर्मी में कार्यरत थे। अब वे रिटायर्ड हो चुके हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular