Saturday, October 19, 2024
HomeहरियाणारोहतकRohtak : प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का पोर्टल एक घंटे रहा बंद,...

Rohtak : प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का पोर्टल एक घंटे रहा बंद, लोग रहे परेशान

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने आ रहे आम आदमी उस समय इंतजार में खड़े रहे जब पोर्टल एक घंटे तक ठप पड़ा रहा।

वहीं आमजन ने शिकायत भी करनी चाही तो सीटों से अधिकारी भी नदारद नजर आए। आमजन एक घंटे तक इधर उधर घूमते रहे। लेकिन उसके बाद भी साइट धीमी चलने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। ज्यादातर लोग समय के अभाव के चलते वापस चले गए। क्योंकि साइट ठीक होने का कोई आइडिया नहीं था कि वह किस समय तक ठीक होगी।

जिस समय लोगों को असुविधा हुई उस समय लोग अधिकारियों के पास शिकायत करने के लिए पहुंचे। लेकिन अधिकारी सीट पर न होने के कारण उन्हें समस्या होने का कोई सटीक जवाब नहीं मिल पाया। ऐसे में लोग इधर उधर चक्कर लगाते रहे। लेकिन एक घंटे बाद ही उनकी समस्या का सामना हो सका। यहीं नहीं लाइन में लगे लोगों की लाइन टूटने के कारण कुछ लोगों का आपस में झगड़ा तक हो गया। क्योंकि साइट बंद होने के कारण लाइन टूट गई।

कुछ लोग इंतजार कर वापस घर चले गए। लेकिन जो लोग वहां पर बचे हुए थे, साइट चलने पर जल्दी नंबर लगवाने के चक्कर में उनकी आपस में कहासुनी हो गई। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि आमजन की समस्या की तरफ अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। एक बार नहीं बहुत बार साइट बंद होने के कारण आमजन को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular