रोहतक पुलिस की टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। युवको से 03 देसी पिस्तौल व 06 रौंद बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही पवन के नेतृत्व मे पुलिस चौकी घिलौड की टीम काहनी जसिया चौक एनएच-709 मेन बाईपास रोहतक गोहाना के पास नाकाबंदी कर वाहनो की चेंकिग मे मौजूद थी। दौराने नाकाबंदी रोहतक से गोहाना की तरफ से तेज स्पीड मे आ रही गाडी सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान नवीन पुत्र भरत निवासी भाकली जिला रेवाडी, धीरज उर्फ दुधिया पुत्र हवासिंह निवासी गांव देहलावास गुलाबपुरा जिला रेवाडी के रुप मे हुई। नवीन के पास से एक देसी पिस्तौल, 04 रौंद व धीरज के पास से एक देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद हुये है।
आरोपियो के खिलाफ अभियोग संख्या 356/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी घिलौड स.उप.नि. मुकेश द्वारा अमल मे लाई गई। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी नवीन के खिलाफ 06 मामले व आरोपी धीरज के खिलाफ 04 अवैध हथियार आदि धाराओ के तहत मामले दर्ज है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रवेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने नया बास से युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र रमेश निवासी पाकस्मा के रुप मे हुई। युवक के पास 1 देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 513/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

