Sunday, August 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक : पुलिस ने शास्त्री नगर में चोरी की वारदात सुलझाई, आरोपी...

रोहतक : पुलिस ने शास्त्री नगर में चोरी की वारदात सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने शास्त्री नगर मे स्थित घर से हुई नगदी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी तरुण पुत्र पवन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि 11 जुलाई 2024 की रात के समय तरुण के पडोसी ने छत से घर मे घुसकर अलमारी से करीब 27 हजार रुपये चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच पुलिस चौकी सुखपुरा मे तैनात मुख्य सिपाही अमित द्वारा अमल मे लाई गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे घटना कैद हो गई। आरोपी तरुण पुत्र सुरेन्द्र निवासी शास्त्री नगर को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular