Rohtak News : दीपावली के त्योहारों को लेकर रोहतक पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाने के साथ जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर CIA की टीमें और आधुनिक हथियारों से लैस QRT कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रोहतक पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। शहर में भीड़-भाड वाले इलाकों व बाजारों में पैदल गश्त लगाई गई है। शहर में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर नाकाबन्दी की जाएगी। दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए गए है। दीपावाली पर्व को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ रही है।
रोहतक पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा बंदोबस्त के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला की ज्यादा से ज्यादा फोर्स को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है। सीआईए की अलग-2 टीमें निरंतर गश्त कर रही है। क्यूआरटी टीमों को शहर में अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। क्यूआरटी टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रुप से चलाने के लिए रुट डायवर्ट, वाहनों की आवाजाही निषेद, पार्किंग स्थल, गस्त आदि कई कारगर प्लान तैयार किए गए है।
बाजार व भीड़ वाले क्षेत्र में पैदल गश्त की जा रही है। जिला कन्ट्रोल रुम अधिकारी को सूचना का आदान प्रदान तीव्रता से करने तथा हर छोटी बडी घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। बाजारों में महिला पुलिस को भी गश्त पर लगाया गया है। सभी प्रभारी थाना को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा तथा देर रात तक गश्त करने के आदेश दिए गए है। धर्मशाला, होटल, सराये व अन्य स्थानों की भी निरन्तर जांच कर रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाये रखे है। यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलग-2 स्थान चिन्हित कर नाकाबन्दी की गई है। सीआईए स्टाफ की अलग-2 टीमों द्वारा प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि के अलावा शहर के बाजार व व्यस्त इलाके जैसे रेलवे रोड, किला रोड, शोरी मार्किट, बडा बाजार, गांधी कैम्प मार्किट, भिवानी स्टेण्ड, डी-पार्क आदि जगहों पर गश्त करेगी तथा आपराधिक प्रवृति व संदिग्ध लोगो पर नजर रखेगी।
आमजन से अपील
किसी भी लावारिस व संदिग्ध वस्तु को न छुए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देता है तो तुरंत डायल 112 पर या अपने नजदीकी थाना/चौकी में सूचना दे। आपकी सूचना पर तुरन्त कार्यवाही की जाएगा। यातायात व्यवस्था का पालन करे। अपना वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करे। सड़क पर या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करे।

