Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान "आक्रमण", 19 मामले दर्ज, 31 आरोपी...

रोहतक पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान “आक्रमण”, 19 मामले दर्ज, 31 आरोपी गिरफ्तार

-अवैध हथियार, शराब, नशीले पदार्थ आदि के 19 मामले दर्ज, 31 आरोपी गिरफ्तार-1 देसी पिस्तौल, 209 ग्राम गांजा व 6 ग्राम हैरोईन बरामद-चोरी करने वाले आरोपियो से 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 2 मोबाइल फोन बरामद- 5 उद्घोषित 8 बेल जम्पर अपराधियो को किया गिरफ्तार

रोहतक। रोहतक पुलिस द्वारा विशेष अभियान “आक्रमण” चलाया गया। अभियान के दौरान रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने अपने अपने एरिया मे चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग 38 पुलिस टीमो का गठन किया गया। जिसमें 152 पुलिस जवानो को तैनात किया गया। अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहो पर विशेष आक्रमण अभियान चलकर कॉम्बिंग व सर्चिंग की गई। जो अभियान के दौरान 19 मामले दर्ज किए गए जिसमे शामिल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया है। अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आऱोपी से 1 देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 10 बोतल शराब बरामद हुई है। इसके अतिरिक्त 209 ग्राम गांजा व 6 ग्राम 200 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई।

आक्रमण-6 अभियान के दौरान सभी प्रभारी थाना ने अपने-2 एरिया मे अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी की गई जिसमे 5 उद्घोषित अपराधियो व 8 बेल जम्पर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपियो से चोरीशुदा 3 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व दो मोबाईल फोन बरामद किये गये है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular