Tuesday, March 17, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5-5...

रोहतक पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5-5 हजार का इनाम घोषित था

Rohtak News : रोहतक पुलिस ने धोखाधड़ी व एनडीपीएस अधिनियम के मामले में साल 2016 व 2019 से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया थाना लाखनमाजरा की टीम ने अभियोग संख्या 346/2019 मे धारा 406,420,467,468,471 भा.द.स. के तहत आरोपी राजेश पुत्र भीम सिंह निवासी बैंसी को एकता नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 6 साल से इस मामले मे फरार चल रहा था। आरोपी को ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी पर ज़िला पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

एक अन्य मामले में अभियोग संख्या 37 दिनांक 10.03.2016 धारा 20 NDPS के तहत 9 साल से फरार चल रहे आरोपी आजाद को गिरफ़्तार किया गया है। फरार चल रहे 5 हजार रुपये इनामी आरोपी आजाद पुत्र रामकिशन निवासी बैंसी को त्रिमूर्ति नगर डोम्बीवली जिला ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर 5/5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular