Saturday, February 14, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने तीन युवकों को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने तीन युवकों को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने अलग-2 स्थानों से तीन युवकों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से 1 किलो 256 ग्राम गांजा, 6.41 ग्राम हैरोइन व तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज ने बताया कि स.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम एनएच 9 गांधरा मोड के पास गश्त में मौजूद थी। सूचना के आधार पर सर्विस रोड के पास खडे़ युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सतीश उर्फ सीता पुत्र फतेह निवासी ईस्माइला के रूप में हुई। युवक के पास से 1 किलो 256 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला में मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया है।

वहीं स.उप.नि अचल के नेतृत्व में एएनसी स्टाफ की टीम रेलवे फ्लाईओवर एनएच9 के पास गश्त में मौजूद थी। सूचना के आधार पर सोमानी टाइल फैक्ट्री एनएच 9 के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग करनी शुरू की। रोहतक की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। युवकों की पहचान शिवम पुत्र दयानंद निवासी सांपला व महबुब पुत्र महेरबान निवासी सांपला के रूप में हुई। युवक शिवम के पास से दो मोबाइल फोन व महबुब के पास से 6.41 ग्राम हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 54/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular