Saturday, August 15, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak: पुलिस को मिली कामयाबी, बाइक चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Rohtak: पुलिस को मिली कामयाबी, बाइक चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Rohtak: रोहतक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात वारदात में शामिल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि श्याम कॉलोनी निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर में अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 20 जनवरी को मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल को शाम करीब 7 बजे सिविल अस्पताल में पार्क की थी। 21 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे मोहित को अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली।

मामले की जांच मुख्य सिपाही दीपेन्द्र द्वारा अमल में लाई गई। इस दौराने 28 जनवरी को आरोपी रोहित पुत्र संजय, मनोज पुत्र शिव नारायण, सावन उर्फ छोटा पुत्र राजकुमार निवासी भालौठ और रासिद पुत्र फिदा निवासी उतर प्रदेश हाल गांव पाक्समा को गिरफ्तार किया गया है।

जांच के दौरान आरोपियों से मोटरसाइकिल चोरी की एक और वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने थाना सिविल लाइन एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अभियोग संख्या 8/2025 अंकित है। पकड़े गए आरोपियों से आगे की जांच भी जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular