Tuesday, April 7, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, 3 देशी...

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, 3 देशी पिस्तौल बरामद

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से तीन देशी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 उप .नि सतीश कादयान ने बताया कि स.उप.नि दिनेश के नेतृत्व मे पुलिस टीम गोहाना रोड हनुमान मन्दिर गांव घिलौड के पास गश्त मे मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव घिलौड से गांव रुखी की तरफ जा रहे रास्ते की तरफ खड़े हुए युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान परमजीत पुत्र कृष्ण निवासी लाठ जिला सोनीपत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से तीन देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्जकर गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular