Tuesday, August 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकसीबीएसई नॉर्थ जोन योगा चैंपियनशिप में रोहतक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई नॉर्थ जोन योगा चैंपियनशिप में रोहतक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Rohtak News :  सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 योगा चैंपियनशिप-2026 में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक हासिल किए और सीबीएसई नेशनल योगासन चैंपियनशिप-2026 के लिए अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अगस्त 2026 तक हरियाणा पब्लिक स्कूल, नारनौल-महेंद्रगढ़ में किया गया।

डॉक्टर जनक राज ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के रिदमिक पेयर में अभिनव एवं आरव सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अभिनव एमडीएन पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं के छात्र हैं, और आरव सिंह भी एमडीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं।

इसी आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिनव ने अव्वल स्थान प्राप्त करते हुए सीबीएसई नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग के आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में आदर्श ने अव्वल स्थान प्राप्त कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। आदर्श श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रोहतक के विद्यार्थी हैं। अंडर-19 आयु वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में इशांत एवं ऋषभ सचदेवा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी आर्यन ग्लोबल स्कूल, करौंथा के विद्यार्थी हैं।

योग एक्सपर्ट एवं कोच डॉ. जनक राज ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब 26 से 28 सितंबर 2026 तक श्री राम ग्लोबल स्कूल, करनाल में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल योगासन चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने स्कूल एवं सीबीएसई नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर योग एक्सपर्ट डॉ. जनक राज, योगा कोच सुशील शर्मा एवं दुर्गा देवी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के चलते उन्होंने नॉर्थ जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular