Tuesday, October 7, 2025
Homeहरियाणारोहतकराज्य स्तरीय सांझी उत्सव : समाचना की रेखा की सांझी को मिला...

राज्य स्तरीय सांझी उत्सव : समाचना की रेखा की सांझी को मिला 51000 का प्रथम पुरस्कार

Rohtak News : 3 दिवसीय राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025 एवं प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला।  महिलाओं ने पूरे जोश और उल्लास के साथ सांझी बनाई और रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री महाबीर गुढ़ु जी रहे और सोनल दहिया जी की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो समाचार मीडिया की जानी-मानी शख्सियत सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिए देश का सर्वोत्तम इम्बवा अवार्ड से सम्मानित और महिला सशक्तिकरण की मिसाल मानी जाती हैं।

कविता नांदल जी का फोक डांस ग्रुप (जिन्हें मामन की बहू के नाम से भी जाना जाता है) ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं निर्माता हरविंदर मलिक जो द्वारा निर्मित सांझी के गीतों ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।

रघवेंद्र मलिक और सुरेंद्र नरवाल जी की एंडी विरासत (हिंडोला संग्रह) को भी दर्शकों ने बड़ी रुचि से देखा और सराहा।

आज के मंच पर आज की प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार एंडी अनुष्का की शानदार प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। इसके साथ ही मानसी, काफी, स्नेहा, अनु, शिवानी, परी और कुसुम ने भी बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में डॉक्टर रमाकांता जी, अर्चना सुहासिनी जी और शक्ति सिंह जी ने बच्चों को जागरूक करने और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का और बतौर निर्णायक मंडल सराहनीय कार्य किया।

हरियाणा लोक कला संघ रोहतक द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सहयोग से आयोजित यह सांझी उत्सव हरियाणवी संस्कृति की धरोहर को जीवंत करता हुआ, महिला शक्ति और लोककलाओं के संगम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने में कामयाब रहा।

इस सांची प्रतियोगिता में 51000 रुपए का प्रथम पुरस्कार जीता गांव समचाना की रेखा ने 31000 रुपए का द्वितीय पुरस्कार जीता जनता कॉलोनी रोहतक की कौशल्या ने और ₹21000 का तृतीय पुरस्कार जीता सिंहपुर गांव की मौसम ने इनके अलावा साक्षी, स्वीटी मलिक, सीता, निशा, अनामिका, निशा गुप्ता, मोनिका शर्मा, नमिता मान, चंचल, और रितु को 2100- 2100 रुपए के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गय।

RELATED NEWS

Most Popular