Monday, March 30, 2026
Homeहरियाणारोहतकनगर पालिका सांपला के आम चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित 

नगर पालिका सांपला के आम चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित 

रोहतक : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के आम चुनाव 2026 के संदर्भ में वार्ड वाइज अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। जिला रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च को अपलोड एवं प्रकाशित कर दिया गया है।

सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के सभी 16 वार्डों में कुल 15624 मतदाता है। इनमें पुरुष एवं महिलाओं की संख्या क्रमश: 8141 व 7483 है। निर्वाचन तहसीलदार, रोहतक कार्यालय से प्राप्त 510 नए मतदाताओं (पुरुष एवं महिला) के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

इसका कारण यह है कि संबंधित मतदाताओं का रिकॉर्ड एनवीएसपी के डिजिटल पोर्टल पर बूथ एवं सीरियल नंबर अनुसार उपलब्ध नहीं है तथा किसी भी नए मतदाता द्वारा निर्धारित प्रपत्रों में नगर पालिका सांपला में नाम दर्ज करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस कारण से उक्त नए मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular