Sunday, February 2, 2025
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : अनाधिकृत विज्ञापन स्वयं हटाएं अन्यथा जुर्माने के साथ हर्जा-खर्चा...

Rohtak News : अनाधिकृत विज्ञापन स्वयं हटाएं अन्यथा जुर्माने के साथ हर्जा-खर्चा भी वसूला जाएगा

Rohtak News : नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम, रोहतक द्वारा अवैध होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि लगाने वालों के विरूद्व निगम की ऐन्फोर्सटीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त आयुक्त अभिनव सिवाच द्वारा इस कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है। नगर निगम की टीम मुख्य मार्गो पर लगे अवैध होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि हटवाने के साथ-साथ, उल्लंघनकताओं को चिन्हित कर रही है। उल्लंघनकताओं नोटिस दिए जा रहे है तथा सम्बन्धित के विरूद्व हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेन्ट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 व विज्ञापन निति के तहत कार्रवाई जायेगी। इस सप्ताह नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 35 उल्लंघनकताओं को नोटिस दिए जा चुके है। नगर निगम, रोहतक की टीम को सख्त निर्देश दिए जा चुके है कि वे नगर निगम, रोहतक क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करें तथा अवैध तरीके से लगे होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि को हटाया जाएं।
संयुक्त आयुक्त अभिनव सिवाच ने कहा कि शनिवार को निगम की टीम के साथ मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा अपील की गई कि वे अनाधिकृत विज्ञापन को स्वयं हटाएं अन्यथा नगर निगम द्वारा उनको हटवाते हुए जुर्माना वसूला जाएंगा जिस दौरान लगने वाला हर्जा-खर्चा भी सम्बन्धित से वसूला जाएगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह शहर आपका है इसको सुन्दर रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular