Friday, July 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकएंटी करप्शन ब्यूरो ने लाखनमाजरा उप-तहसील में तैनात पटवारी को 1 लाख...

एंटी करप्शन ब्यूरो ने लाखनमाजरा उप-तहसील में तैनात पटवारी को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Rohtak News : रोहतक जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। लाखनमाजरा उप-तहसील में तैनात पटवारी सुरेश कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी रोहतक यूनिट द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खरैंटी निवासी किसान उत्सव ने शिकायत दी थी। किसान ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले अपनी जमीन की खेवट अलग करवाई थी। इसके बाद कृषि लोन लेने के लिए उसे जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जरूरत थी।

आरोप है कि रिकॉर्ड तैयार करने के बदले पटवारी सुरेश ने उससे 1.20 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। किसान का कहना है कि उसने पहले 20 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन पटवारी बाकी एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले में कार्रवाई की। जैसे ही किसान ने घूंस की रकम पटवारी को दी, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

RELATED NEWS

Most Popular