Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतक उद्योगपति संजय मिगलानी को सीएसआर कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया

 उद्योगपति संजय मिगलानी को सीएसआर कमेटी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया

रोहतक : उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों से प्रभावित होकर सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, शिक्षा जगत से अध्यापक, युवा और विद्यार्थी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बन रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति संजय मिगलानी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बने। संजय मिगलानी को राज्यपाल द्वारा सीएसआर कमेटी का वाइस चेयरमैन भी नियुक्त किया है, जो जिला रोहतक के लिए गर्व की बात है।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने आजीवन सदस्य संजय मिगलानी का रेडक्रॉस भवन में स्वागत किया और जिला में सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उपयुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिलाभर में रक्तदान शिविर, दिव्यांग लोगों को उपकरण वितरण, गांव स्तर पर ही बेरोजगार युवाओं के लिए फर्स्ट एड व होम नर्सिंग की ट्रेनिंग, कुष्ठ रोगियों के लिए आश्रम और दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल चलाया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular