Tuesday, March 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकनगर पालिका सांपला के ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावों व आपत्तियों की...

नगर पालिका सांपला के ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावों व आपत्तियों की सुनवाई 11 व 12 मार्च को

रोहतक : महम चीनी मिल के प्रबंध निदेशक एवं नगरपालिका, सांपला के रिवाईजिंग प्राधिकारी मुकुंद तंवर ने बताया कि नगर पालिका सांपला के प्रस्तावित आम चुनाव-2026 के अंतर्गत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित तिथियों पर की जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका सांपला के मतदाताओं को सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, नगर पालिका सांपला के आगामी प्रस्तावित आम चुनाव–2026 के मध्यनजर 28 फरवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इस सूची के संबंध में वार्ड नंबर 2, 3 तथा 7 से 15 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई कार्यालय नगर पालिका सांपला में की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन दावों व आपत्तियों की सुनवाई 11 मार्च 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। इसके अतिरिक्त शेष दावों व आपत्तियों की सुनवाई 12 मार्च 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित वार्डों के सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी मतदाता को ड्राफ्ट मतदाता सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है तो वह निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर सुनवाई प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular