Wednesday, August 19, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : रेलवे कर्मी पर महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का...

Rohtak News : रेलवे कर्मी पर महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक : रेलवे के यातायात इंचार्ज पर विभाग की ही एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सिटी थाना क्षेत्र में यह केस दर्ज हुआ है।

आरोप है कि अधिकारी ने महिला कर्मचारी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपी ने वीडियो और फोटो बनाकर महिला कर्मचारी को कई बार ब्लैकमेल भी किया।

बता दें कि घटना करीब एक माह पुरानी है। आरोपी बार-बार ब्लैकमेल करने लगा तो पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस से इस मामले को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रांसफर करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की एक महिला कर्मचारी की कुछ दिन के लिए रोहतक में डयूटी लगी थी। इसी दौरान वह यातायात निरीक्षक बलवीर राठी के संपर्क में आई। ड्यूटी करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान यातायात निरीक्षक ने महिला कर्मचारी के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, जो उसने स्वीकार कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि क्वाटर दिखाने के बहाने उसे घर ले गया। वहां पर उसके साथ संबंध बनाए। उस दौरान फोटो और वीडियो बना लिए। फिर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने दिल्ली-गाजियाबाद केस ट्रांसफर करने की मांग की

पीड़िता ने पुलिस को एक आवेदन देकर केस को प्रभावित करने का भय जताया है। पीड़िता का आरोप है कि संबंधित यातायात निरीक्षक रोहतक जिले का ही निवासी है। वह स्वयं भी पुलिस के बड़े पद पर है। इसलिए उसके केस को दिल्ली या गाजियाबाद ट्रांसफर किया जाए। पुलिस भी केस को जल्द ट्रांसफर करने की योजना बना रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular