Tuesday, December 30, 2025
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : अमेरिका भेजने के नाम पर 56 लाख रुपए की...

Rohtak News : अमेरिका भेजने के नाम पर 56 लाख रुपए की जबरन वसूली, रोहतक पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने अमेरिका भेजने के नाम पर 56 लाख रुपए की जबरन वसूली करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव गिझी निवासी रोहित की शिकायत के आधार पर थाना सांपला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनीपत निवासी अंकुश ने रोहित को सम्पर्क किया और बताया कि उसका भाई अमेरिका में रहता है और वह उसको कानूनी वीजा के माध्यम से अमेरिका भिजवा सकता है। जिसकी कुल लागत 18 लाख रुपए होगी। जिसके बाद रोहित की आशु से बात करवाकर संदीप नामक युवक को रोहित का नाम दे दिया।

रोहित को बताया कि उसे सबसे पहले अजरबैजान भेजा जाएगा जंहा से उसका टूरिस्ट विजा अमेरिका के लिए अप्लाई किया जाएगा। 25 अप्रैल 2024 को अजरबैजान पंहुचने के बाद 3-4 और देशों की यात्रा करने बारे कह गया। जिसके बाद रोहित को कजाकिस्तान, दुबई और फिर भारत वापस भेजा गया। रोहित की राजेन्द्रा निवासी कैमला से बात करवाई गई। जिसने कहा कि उसे सूरीनाम दक्षिणी अमेरिका भेजा जाएगा जहां से वीजा लगवाना आसान होगा। उन्होंने रोहित का खर्चा बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया। रोहित ने 1100000 रुपए उनको किश्तों में दे दिए थे। जिसके बाद दिनांक 7 अगस्त 2024 को रोहित को घाना व सूरीनाम भेजा गया।

रोहित को राजेन्द्र ने बताया कि वह यह कार्य अंकुश के माध्यम से करवा रहा है। रोहित ने अकुंश से बात की तो उसे कहा कि उसकी 32 लाख रुपए में बात हुई। राजेन्द्र ने बताया कि उसकी 35 लाख रुपए में संदीप के साथ डील हुई है। रोहित की शुरू में अंकुश और आशु से 25 लाख रुपए में बात हुई है। रोहित ने रुपए देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई व पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज छीन लिए।

रोहित के परिवार के डर के कारण राजेन्द्र को 22 लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद रोहित को डंकी के माध्यम से सूरीनाम से फेंच गुयाना और फिर ब्राजील बस द्वारा ले जाया गया। रोहित को और रुपए देने बारे कहा ना देने पर माफिया को बेचने बारे धमकी दी गई। रुपए ना देने पर रोहित को एक खदान में छोड़ा गया और रोहित के परिवार पर रुपए देने का दबाब बनाया गया। रोहित के परिवार ने 32 लाख रुपए दिए। जिसके बाद रोहित को ब्राजील से बोलिविया, पेरु, इक्वाडोर और कोलंबिया भेजा गया। रोहित से दोबारा रुपए की मांग की गई और ना देने पर मारपीट की गई। जिसके बाद रोहित को पानामा, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडूरस और ग्वाटेमाला भेजा गया। वहां पर एजेन्टों को रुपए ना देने के कारण रोहित को आगे भेजने से मना कर दिया। रोहित को वहां से मैक्सिको लाया गया। मैक्सिको में रोहित से 335000/- रुपए वसूल कर लिए। जिसके बाद रोहित को अमेरिका की सीमा अवैध रुप से पार करने बारे कहा। इसी दौरान रोहित को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा काबू कर डिटेंशन सेंटर में रखा गया। 26 फरवरी 2025 को कोस्टारिका डिपोर्ट कर दिया गया। 2 मई 2025 को रोहित को कोस्टारिका से भारत भेज दिया गया। रोहित से कुल 56 लाख रुपए की जबरन वसूली की गई।

अब पुलिस जांच के दौरान संदीप उर्फ मोनू पुत्र सत्यनारायण उर्फ काला निवासी मतंद जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरोह में शामिल रहे आरोपी अंकुश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED NEWS

Most Popular