Friday, August 21, 2026
Homeदेशशहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु के घर पहुंचे सीएम सैनी, परिवार जनों को...

शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु के घर पहुंचे सीएम सैनी, परिवार जनों को ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि शहीद स्क्वार्डन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु सदैव हमारी यादों में रहेंगे। मुख्यमंत्री आज रोहतक, देव कॉलोनी स्थित स्क्वार्डन लीडर शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु के घर पहुंचे, उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि लोकेंद्र सिंह सिंधु सेना के जांबाज अधिकारी थे।  सेना में रहकर वे लगातार देश की सेवा के अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत लोकेंद्र सिंह सिंधु की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता हरबंस लाल मलिक के घर भी गए। पिछले दिनों बीमारी के चलते हरबंस लाल मलिक का निधन हो गया था। उन्होंने हरबंस लाल मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular