Thursday, August 13, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : गांव भैयापुर व मकडौली खुर्द में अवैध निर्माणों पर...

Rohtak News : गांव भैयापुर व मकडौली खुर्द में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Rohtak News : बिना अनुमति गांव भैयापुर व मकडौली खुर्द में लगभग 13.5 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ चलाया गया, जिसमें 3 निर्माणाधीन, सीवरेज सिस्टम, 10 चारदीवारी, पक्का रोड़ नेटवर्क और डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। जिला में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अवैध निर्माण/कॉलोनी को गिराने का अभियान चलाया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा भैयापुर व मकड़ौली खुर्द गांव में चलाये गए इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular