Friday, February 20, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News: दो माह के मासूम की हत्या मामले में आया नया...

Rohtak News: दो माह के मासूम की हत्या मामले में आया नया मोड़, मां ही निकली हत्यारिन, पुलिस के सामने उगला सच…

Rohtak News: रोहतक जिले के अजायब गांव में दो महीने पहले एक मां ने बेटे को जन्म दिया और घर में बच्चे की किलकारी गुंजी थी। लेकिन आज उसी घर वो किलकारी शांत है, और इसका कारण भी वही मां है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां ने 2 महीने के बेटे को पानी के ड्रम में डुबाकर उससे सांसे थाम दी। और फिर ड्रामा रचा।

इस पूरे मामले पर जब पुलिस ने जांच की तो पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे ये पता चल पाए की कोई अंजान महिला उनके घर आई थी। आसपास के लोगों से पूछा, सीसीटीवी देखी लेकिन किसी में कुछ नहीं मिला। 72 घंटे बीत गए जांच को लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते आखिर आरोपी कब तक छुप पाता है।

पुलिस को बच्चे की ही मां प्रिंयका पर शक हुआ। जब प्रिंयका से सख्ती से पूछताछ की तो उसने एक एक करके सारी कहानी बताई और अपने बेटे को मारने की असली वजह भी।

मां प्रियंका ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसका बेटे की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। मंगलवार की सुबह उसने अपने पति मोहित से बेटे के लिए सोने का ओम बनवाने को कहा था। लेकिन उसने पति ने मना कर दिया और कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। जब पैसे आएगे तो बेटे के लिए ओम बनवा दूगा, इसके बाद मोहित काम पर चला गया। लेकिन प्रियंका को इतना गुस्सा आया कि उसने कुछ नहीं सोचा और चारपाई पर सो रहे बेटे को उठाकर आंगन में ले आई। आंगन में एक ड्रम था जिसमें करीब 200 लीटर पानी भरा था। प्रियंका ड्रम के पास आई पहले उसने बेटे को गले लगाया फिर माथा चूमा… प्यार किया… और इसके बाद मासूम बेटे को ड्रम के पानी में डाल दिया।

15 मिनट बाद जब बच्चे ने हाथ पैर चलाना बंद कर दिया तो पुलिस से बचने के लिए कमरे के बाहर जमीन पर इस तरह से लेट गई ताकि लोगों को लगे कि वह बेहोश है। परिवार के लोग जब घर आए तो उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोशी का नाटक करती रही। जब लोगों ने बेटे की मौत की बात कही तो वह चिल्लाकर दौड़ी ताकि किसी को उस पर शक न हो। अपने बचाव में ही उसने एक नकाबपोश महिला के आने की कहानी बताई। जिसने बच्चे को छीनकर पानी में डुबो दिया।

मोहित ने बताया कि प्रियंका झारखंड की रहने वाली है। 2024 में दोनों का रिश्ता तय हुआ। 9 जुलाई को मोहित और प्रियंका की शादी के बाद परिवार में खुशियां आई थी। और इसके बाद खुशिया दुगुनी तब हुई जब प्रियंका ने जैविक को जन्म दिया। लेकिन प्रियंका के उठाए इस कदम ने एक पल में ही सब कुछ खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED NEWS

Most Popular