Sunday, September 20, 2026
Homeदिल्लीवैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव पर 2 प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें,...

वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव पर 2 प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें, प्रधान पद पर त्रिकाेणीय मुकाबला

शांतिप्रकाश जैन.रोहतक: वैश्य समाज के उत्तर भारत की प्रमुख समिति वैश्य एजुकेशन सोसायटी रोहतक के त्रिवार्षिक चुनाव में शहर की 2 प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सदा से विशेष रूचि रही है।

अब तक वैश्य एजुकेशन सोसायटी हुए प्रधान पद के चुनाव में इन्हीं दोनों दलों के प्रत्याशी ही चुनाव में विजय हासिल करते आए है।

पद्म श्री स्व.सेठ किशनदास, लाला हुकमचंद गोयल, फतेहचंद जैन, बाबू मिठनलाल एडवोकेट, बाबूराम गुप्ता, जगमोहन मितल, गिरिश कुमार एडवोकेट, महादेव गोयल, विकास गोयल, नवीन कुमार जैन आदि प्रधान पद पर आसीन रहे जो कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी से संबंधित थे।

जब भी इन दोनों दलों के समर्थक कॉलेजियम में बहुमत हासिल करते है तो रोहतक की विधानसभा सीट पर उसी राजनीतिक दल का प्रत्याशी विधायक भी चुना जाता है। जिसका प्रमाण मनीष ग्रोवर (भाजपा), भारत भूषण बतरा (कांग्रेस), शादीलाल बतरा (कांग्रेस), सुभाष बतरा (कांग्रेस), सेठ किशनदास (कांग्रेस), महादेव गोयल (भाजपा) आदि प्रधान पद पर विजयी होते आए हैं। वैश्य एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम सदस्यों का वैश्य समाज के मतदाताओं पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। जिसका परिणाम यह होता है कि विधायक चयन प्रक्रिया में भी यह प्रभावशाली भूमिका निभाता है।

वैश्य एजुकेशन सोसायटी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव 10 अगस्त को होंगे। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों गहरी रूचि रखते है। इन दोनों दलों का प्रयास है कि उनके दल का समर्थक प्रत्याशी प्रधान पद पर विजयी हो और इसके लिए दोनों दल अंदर खाने प्रयासरत भी है। वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान पद के लिए चंद्र गर्ग, सुभाष काका, व विकास गोयल के मध्य त्रिकाेणीय मुकाबला है ये तीनों भाजपा या कांग्रेस से जुड़े हुए बताए जाते है।

शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं गैर राजनीतिक पर अंदरखाने सभी राजनीतिक दल चुनाव में हस्तक्षेप करने से गुरेज नहीं करते। भाजपा और कांग्रेस का यह प्रयास है कि 2025 के त्रिवार्षिक चुनाव में गवर्निंग बॉडी में उनके समर्थकों का बहुमत हो। यह तो अब चुनाव परिणाम ही स्पष्ट कर पाएगा कि कौन से दल का वैश्य एजुकेशन सोसायटी पर अधिकार हो पाता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular