Wednesday, July 2, 2025
Homeहरियाणारोहतकसम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करवाने के लिए रोहतक नगर निगम चलायेगा...

सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करवाने के लिए रोहतक नगर निगम चलायेगा विशेष अभियान

रोहतक: नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियो को निर्देश दिए कि सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करवाने के लिए विशेष अभियान चलाए तथा अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इस कार्य को किया जाए।

नगर निगम के कर्मचारी फिल्ड में घर-घर जागकर सम्पत्ति की सूचना को स्वतः प्रमाणित करवाने का कार्य करें। सम्पत्ति की सूचना को स्वतः प्रमाणित करने के लिए नागारिकों को जागरूक किया जाए कि सम्पत्ति को स्वतः प्रमाणित करने से सम्पत्ति मालिक के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति आपकी प्रोपर्टी आई.डी. पर अपना आवेदन नहीं कर सकता और न ही प्रोपर्टी आई.डी के सम्बंध में सूचना प्राप्त कर सकता है। इस प्रक्रिया के पश्चात अन्य कोई आपकी प्रोपर्टी आई.डी. का (NDC) No Dues certificate नहीं निकाल सकता है।

डॉ आनंद कुमार ने कहा कि भविष्य में सम्पत्ति आई.डी. से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सम्पत्ति का स्वतः प्रमाणित करना अतिआवश्यक है। नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में आमजन की सुविधा हेतु एवं उनकी सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करवाने के लिए कर्मचारी भेजे जाएंगे। इसलिए आप सभी से अपील है कि सम्पत्ति की सूचना को स्वतः प्रमाणित करवाने में नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सम्पत्तिकर शाखा के अधिकारियों व कर्मचारिय के साथ बैठक आयोजित की थी। बैठक में संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह व नमिता कुमारी, सम्पत्तिकर शाखा के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular