Tuesday, February 17, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम का एक्शन: माल गोदाम रोड पर डेयरियों पर कार्रवाई

रोहतक नगर निगम का एक्शन: माल गोदाम रोड पर डेयरियों पर कार्रवाई

Rohtak News : नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से रेलवे रोड पर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में विशेष रूप से “सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने”, “सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने” तथा घरों, दुकानों पर दो डस्टबिन (गीला एवं सूखा कचरा) अनिवार्य रूप से रखने व उपयोग करने को लेकर जागरूक किया गया। रेलवे रोड पर स्थित रेहड़ी-फड़ी एवं दुकानदारों को कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर, कूड़े को अलग-अलग निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में देने बारे अपील की। इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों को स्वच्छता ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे स्वच्छता से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं तथा फीडबैक देकर स्वच्छता में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकते है।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अभियान के साथ-साथ माल गोदाम रोड क्षेत्र में स्थित डेयरियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 डेयरियों के चालान काटे गए, जिन पर कुल 8000 (आठ हजार रुपए) का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में गंदगी फैलाने एवं नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम आयुक्त ने आमजन से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर, उसे अलग अलग की निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी को दे तथा नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वच्छता जागरूकता अभियान आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular