Wednesday, October 22, 2025
Homeहरियाणारोहतकस्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुटा रोहतक नगर निगम, गंदगी फैलाने वालों...

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुटा रोहतक नगर निगम, गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रोहतक : स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा हेतु नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य को पूर्ण लगन एंव गंभीरता से किया जाए तथा नगर निगम एवं पालिकाओ क्षेत्र में हर घर से कूड़े का लेने एवं मुख्य मार्गो पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।

नगर निगम आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने बताया किपूर्व में हुई बैठक दौरान वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिस बारे महम नगर पालिका द्वारा पार्क बनाया जा चुका है तथा नगर निगम व नगर पालिका सांपला में भी एक सप्ताह में वेस्ट टू वंडर पार्क बनवाने के लिए प्रर्यासरत रहेंगें जिस बारे सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके है। गदंगी फैलाने वालो पर अब सख्ती से कार्य किया जाएगा तथा टीमें कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालो व डस्टबीन न रखने वालों तथा सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के चालान करेंगी। इसके अतिरिक्त C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) को नगर निगम द्वारा चिन्हत स्थल जेल रोड, गांव सुनारियां पर डलवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा इधर-उधर C&D Waste (निर्माण एवं विध्वंस सामग्री) डालने वालो के चालान किए जाएंगे।

बैठक के दौरान नगर निगम के सफाई कार्य व स्ट्रीट लाइट से सम्बन्धित कार्य हेतु कन्ट्रोल रूम को एक स्थान पर संचालन हेतु कार्य योजना तैयार करने बारे निर्देश दिए गए थे ताकि नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य व स्ट्रीट लाइट शिकायत हेतु आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अब एक सप्ताह में नगर निगम की सभी प्रकार शिकायतों हेतु एक ही कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसमें नगर निगम से सम्बन्धित कार्यों की शिकायत दर्ज कर उनका समाधान करवाया जाएगा।

बैठक में संयुक्त आयुक्त नमीता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह, नगर अभियंता सत्यव्रत व शांत सुहाग, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन, परमजीत, सुमित फौगाट, संदीप राठी, कृष्ण लाल, प्रदीप, पालिकाओ के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular