Saturday, April 19, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम चुनाव : स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के लिए...

रोहतक नगर निगम चुनाव : स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त; तीन शिफ्टों में रहेंगे तैनात

रोहतक : जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने नगर निगम चुनाव रोहतक तथा नगर पालिका कलानौर के आम चुनाव के उपरांत स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। स्ट्रोंग रूम में चुनाव के उपरांत ईवीएम रखी गई है तथा दोनों स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में कार्य करेंगे। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा की जाएगी।

जिलाधीश द्वारा स्थानीय सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्लॉक दो में नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत स्थापित किए गए स्ट्रोंग रूम में आगामी 8 मार्च तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ मनोज कुमार, आगामी 7 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. मनोज कुमार तथा 7 मार्च तक दोपहर बाद 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. धीरज खुराना, 8 से 12 मार्च तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. अशोक सहगल, 8 मार्च से 12 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक सहायक प्रो. सतीश कुमार खासा तथा 8 से 12 मार्च तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक मदवि के सहायक प्रो. सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

धीरेंद्र खड़गटा द्वारा नगर पालिका कलानौर चुनाव के दृष्टिगत कलानौर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में 8 मार्च तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कलानौर राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार, 7 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक आंवल स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार तथा 7 मार्च तक दोपहर बाद 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सैंपल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कर्मवीर, 8 मार्च से 12 मार्च तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक काहनौर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हर्ष कुमार, 8 से 12 मार्च तक सुबह 6 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक काहनौर स्थित आईटीआई के प्राचार्य सुशील कुमार तथा 8 से 12 मार्च तक दोपहर बाद 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक बनियानी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश  द्वारा नगर निगम रोहतक तथा नगर पालिका कलानौर के स्ट्रांग रूम के लिए आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। जारी आदेश के तहत नगर निगम रोहतक के लिए आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट में मदवि के सहायक प्रो. डॉ. शमेशर सिंह, सहायक प्रो. राजेश शामिल है। नगर पालिका कलानौर के लिए आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट में स्थानीय गौड ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. देवेंद्र कौशिक एवं मदवि के यूआईईटी के सहायक प्रो. अश्वनी धींगड़ा शामिल है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। नगर निगम की निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत तथा नगर पालिका कलानौर के निर्वाचन अधिकारी एवं महम के उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट का सदुपयोग कर सकते है तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम के नजदीक डयूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के बैठने के उचित प्रबंध किए जाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular