Wednesday, July 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के पीरबोधी डिस्पोजल रूम में धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत, पुलिस...

रोहतक के पीरबोधी डिस्पोजल रूम में धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक में पीरबोधी डिस्पोजल पर तेज धमाका होने दो कर्मचारियों की मौत हो गई। कई कर्मचारियों की तबीयत भी खराब हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचा पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीटा चौक से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पीरबोधी डिस्पोजल पर धमाके के साथ वहां पर रखे करीब 400 लीटर कॉर्प रसायन के 20 बॉक्स फट गए और चारों और फैल गया। इससे कमरे में सो रहे दो कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। जिन्हें खिड़की व दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं केमिकल का धुआं सांस में चढ़ने के कारण कई कर्मचारियों की तबीयत भी खराब हो गई। हादसे से बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुरानी सब्जी मंडी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार निवासी प्रेमनाथ और उत्तर प्रदेश के काशगंज निवासी धर्मवीर के  रूप हुई है।

वहीं बताया जा रहा है कि वीटा चौक से पीरबोधी डिस्पोजल तक बरसाती नाले की पाइप की सफाई और मरम्मत का काम  चल रहा है। ठेकेदार ने पर्माइट कॉर्प केमिकल मंगवाकर डिस्पोजल के कमरे में रखा गया था। इस रात को तेज धमाका हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular