Rohtak News : रोहतक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी चुकी हैं। प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार (28 फरवरी) को मतदान होगा। पहली बार रोहतक में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना की जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनाव अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जाएंगे। आधार कार्ड की जांच के बाद ही वोटरों को मतदान करने दिया जाएगा। इसके लिए ईवीएम की व्यवस्था कर ली गई है। मतदान के बाद शाम को ही चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि प्रधान पद पर दीपक हुड्डा और अरविंद श्योराण में कड़ा मुकाबला है। उप प्रधान पद के लिए सुशीला देवी, संदीप खत्री, अभीजीत चौधरी और अजय ओहल्यान मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए हर्षवर्धन मलिक, कर्ण नारंग, राजकर्ण पंधाल के बीच मुकाबला है।