रोहतक निगम चुनाव रिजल्ट : रोहतक में मेयर पद के लिए काउंटिंग पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 45198 वोटों से हराया है। रामअवतार वाल्मीकि लगातार आगे बने रहे। कांग्रेस के सूरजमल किलोई पहले राउंड से ही पिछड़ गए।
पूरी मतगणना के अनुसार, रामअवतार वाल्मीकि को 102269 वोट मिले है। वहीं सूरजमल किलोई को 57071 वोट, इनेलो के सूरज को 3458 वोट, AAP के अमित खटक को 3175 और निर्दलीय दीपक को 2055 वोट मिले हैं। वहीं 1956 लोगों ने नाेटा का बटन दबाया है।
पल-पल की अपडेट पढ़ें…
- 13वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 45198 वोटों से आगे रहे।
- 12वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि ने 43666 वोटो की बढ़त बनाई
- 11वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 42002 वोटों की लीड ली
- 10 वें राउंड में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 38345 वोटों की लीड ली
- 9वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 33764 वोटों से आगे हैं। उन्हें 71362 वोट मिले है। वहीं सूरजमल किलोई को 37598 वोट मिले हैं।
- 8वें राउंड तक भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 27531 वोट से बढ़त बनाएं हुए हैं। सूरजमल किलोई को 34479 वोट, इनेलो के सूरज को 2411 वोट, AAP के अमित खटक को 2411 और निर्दलीय दीपक को 1789 वोट मिले हैं।

7वें राउंड में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि 25179 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। रामअवतार को 56204 वोट मिले हैं तो वहीं सूरजमल किलोई को 31025 वोट मिले हैं।
6वें राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि 23 929 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 26431 वोट मिले हैं।

बता दें कि बता दें कि मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप के अमित खटिक , इनेलो के सूरज और आजाद उम्मदीवार दीपक सिंह चुनाव मैदान में थे। जबकि पार्षद पद के लिए 22 वार्डों में 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।