Rohtak News : रोहतक जिले के कलानौर में एक सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा का आरोप है यह घटना स्कूल में लगे एनएसएस कैंप के दौरान हुई। प्रिंसिपल ने पहले उसे किसी काम से अपने ऑफिस भेज दिया और फिर पीछे से आकर गलत तरीके से छूने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने स्कूल से निकालने की धमकी दी।
वहीं कलानौर थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने इस संबंध में बताया कि लड़की के साथ स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर लिया है।
वहीं इस मामले जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। अगर प्रिंसिपल दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

