Sunday, September 29, 2024
HomeहरियाणाWeather update : हरियाणा में गर्मी और लू से राहत, धूल भरी...

Weather update : हरियाणा में गर्मी और लू से राहत, धूल भरी आंधी आने से आमजन आहत, जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में लगातार तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने से एक तरफ तापमान में गिरावट से आमजन को राहत है। वहीं दूसरी ओर आंधी अंधड़ से आमजन को आहत है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और सीमित स्थानों पर छिटपुट बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है केवल एक दो जिलों को छोड़कर तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने हुए हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में एक और आमजन को भीषण गर्मी और लू से राहत है वहीं दूसरी ओर लगातार रेतीली अंधड़ चलने से सम्पूर्ण इलाके में आमजन परेशान हैं और आहत भी है।

इस मौसम प्रणाली द्वारा बारिश बूंदा-बांदी कम हो रही है वहीं सम्पूर्ण इलाके में लगातार तीन दिनों से रेतीली अंधड़ चल रही है अधिकतर स्थानों हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जबकि कई स्थानों पर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से हवाएं अंधड़ चलने से भारी नुक्सान भी गिरावट देखने को मिल रहा है छप्पर, टिन शेड, पेड़ और बिजली के खम्भे आदि भी गिरे जिसकी वजह से आमजन बहुत नुकसान भी हुआ है।

वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लूं से राहत मिल रहा है। इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक दो दिन बना रहेगा इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद यानी अगले सप्ताह से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी और लूं अपने तीखे तेवरों से आगाज़ करेगी।

वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और निम्न-स्तरीय परिसंचरण मध्य प्रदेश के सुदूर उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना हुआ है। दोनों को जोड़ने वाली पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा आगे पूर्व की ओर बढ़ रही है और दिल्ली के नजदीक चल रही है।

शुक्रवार को एक बार फिर दक्षिणी पूर्वी जिलों और यानी दिल्ली एनसीआर में तापमान में उछाल देखने को मिला है। जबकि हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिला है क्योंकि सतही और निम्न-स्तरीय हवा में दक्षिण-पश्चिमी घटक है, जो राज्य की पश्चिमी सीमाओं से गर्मी को खींच रहे हैं। सम्पूर्ण इलाके में धूलभरी आंधी से वातावरण में धूल के गुब्बार बना हुआ है जिसकी वजह क्षैतिज दृश्यता कम हो गई है। अगले सप्ताह कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि न होने की स्थिति में गर्मी का असर और बढ़ेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पारा में फिर से उछाल यानी 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून आगमन से पहले भीषण आग उगलने वाली गर्मी का एक नया चौथा दौर देखने को मिलेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद झज्जर रोहतक सोनीपत में दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular