Sunday, May 12, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में मौसम का उलट-फेर, तापमान में गिरावट, बर्फीली हवाओं के कारण...

हरियाणा में मौसम का उलट-फेर, तापमान में गिरावट, बर्फीली हवाओं के कारण टूटा रिकार्ड

- Advertisment -

मौसम में आए परिवर्तन के कारण रिकॉर्ड तोड़ 50.0 मिलीमीटर से 70.0 मिलीमीटर बारिश और तेज गति की हवाएं तथा ओलावृष्टि, उसके बाद उत्तरी बर्फिली हवाओं की वजह से रिकॉर्ड तोड़ तापमान में गिरावट आई।

- Advertisment -

हिसार। हरियाणा में मार्च महीने की शुरूआत से ही मौसम में बड़े पैमाने पर उलट-फेर व बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते पूरे मार्च महीने में लगातार मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फाल्गुन माह में आमतौर पर मौसम शुष्क व तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है, लेकिन इस साल मार्च महीने में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। महीने की शुरूआत में पहले सप्ताह के दौरान रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे रात्रि तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस से 18.0 डिग्री सेल्सियस व दिन के तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए।

बर्फीली हवाओं के कारण टूटा रिकार्ड

मौसम में आए परिवर्तन के कारण रिकॉर्ड तोड़ 50.0 मिलीमीटर से 70.0 मिलीमीटर बारिश और तेज गति की हवाएं तथा ओलावृष्टि, उसके बाद उत्तरी बर्फिली हवाओं की वजह से रिकॉर्ड तोड़ तापमान में गिरावट आई। इससे रात्रि तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, यानि सम्पूर्ण प्रदेश व एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान सिंगल डिजिट में बने हुए हैं। वही दिन का तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि बुधवार को जिले पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर देखने को मिला। सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही व दोपहर बाद कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने को मिली। जिले में रात्रि तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते आज सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही। वहीं जिले में दिन का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मार्च महीने के आने वाले दिनों में भी सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव के पीछे एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना है, जो इस मौसम बदलाव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

दक्षिणी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

डॉ. चन्द्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। साथ ही दोपहर बाद कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी व तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियां दर्ज की गई। मार्च महीने के आने दिनों में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे।

आगामी दिनों में 10, 15, 20 व 24 मार्च के दौरान एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में बार-बार मौसम में बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि मार्च महीने के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे, जबकि मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular